तालझारी में गार्डवाल निर्माण में स्थानीय पत्थरों के इस्तेमाल का आरोप, समाजसेवी बेंजामिन मालतो ने डीसी से मांगी निष्पक्ष जांच
साहिबगंज (Sahibganj): झारखण्ड के साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड में PM-JANMAN योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। करीब 71.34 लाख रुपये की लागत से L030-चुना REO रोड से घुटी तक बनाई जा रही 0.75 किलोमीटर सड़क के गार्डवाल निर्माण में स्थानीय पत्थरों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।
समाजसेवी एवं पहाड़िया नेता बेंजामिन मालतो ने उपायुक्त साहिबगंज को पत्र देकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सामग्री और स्वीकृत प्राक्कलन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने विभागीय निगरानी और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
इसके अलावा सड़क के शिलान्यास बोर्ड पर सांसद विजय कुमार हांसदा और विधायक धनंजय सोरेन का नाम अंकित होने तथा 5 मई 2026 की शिलान्यास तिथि की सत्यता की जांच की मांग की गई है। बेंजामिन मालतो ने कहा कि यदि जांच में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
IN TV सच का आईना







