वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विश्व पर्यावरण दिवस: न्यायालय परिसर में गूंजा हरित भविष्य का संदेश, न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण

मोतिहारी (Motihari) : बिहार के मोतिहारी मे 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वी चम्पारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश इसरार अहमद, एडीजे-प्रथम सुरेन्द्र प्रसाद, डीएलएसए सचिव नितिन त्रिपाठी तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार शर्मा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान सभी ने अधिकाधिक वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है। वहीं डीएलएसए सचिव नितिन त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि इसे जनभागीदारी से जनआंदोलन का रूप देना होगा।
वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और हरित अभियान को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

👉”एक पौधा, एक संकल्प” के संदेश के साथ न्यायालय परिसर से पर्यावरण संरक्षण की मजबूत पहल का संदेश पूरे जिले में प्रसारित हुआ।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें