दुमका (Dumka) : जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.प्रारंभिक जानकारी और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म (रेप) के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, वारदात की वास्तविक परिस्थितियों और मौत के सटीक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, 9वीं क्लास में पढ़ने वाली यह छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से घर लौटी थी. घर पर खाना खाने के बाद वह रोजाना की तरह गाय खोलने के लिए मैदानी व खेत वाले इलाके की तरफ गई थी. कुछ देर बाद गाय तो अकेले घर लौट आई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब छात्रा वापस नहीं पहुंची, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई.झाड़ियों में मिला शव, देर रात घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी बेटी के घर न लौटने पर परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी दौरान गांव के पास की झाड़ियों में छात्रा का शव बरामद हुआ, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई.रातभर पुलिस की तफ्तीश जारी, इलाके में बढ़ा भारी आक्रोश जघन्य अपराध की सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर विभिन्न पहलुओं पर गहन छानबीन की है. रातभर पुलिस की जांच-पड़ताल का सिलसिला जारी रहा और थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर डटे रहे.
Report by मौसम गुप्ता







