वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आपसी विवाद मे वायरिंग मिस्त्री लालबाबू की हत्या, हत्यारोपी अजमल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पाकुड़ जिले से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहाँ अमड़ापाड़ा मे एक युवक ने हाईवा वायरिंग मिस्त्री लालबाबू की चाकू से मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी युवक अजमल अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी मुताबिक मोहनपुर थाना क्षेत्र सोनारठाड़ी निवासी लालबाबू अंसारी हाईवा वायरिंग के काम को लेकर पिछले सप्ताह अमड़ापाड़ा आया हुआ था जिसका काम पूरा हो गया था अब वो अपना घर लौटने वाला था कि इसी बीच देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के चंडी गाँव निवासी अजमल अंसारी के बीच आपस मे कुछ बात को लेकर विवाद हो गया जिससे आवेश मे आकर अजमल ने चाकू से लालबाबू के पीठ पर पीछे से वार कर दिया जिससे लालबाबू की मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने KPS कैम्प के पास हत्यारोपी अजमल को मौक़े से गिरफ्तार कर लिया और उधर मृतक लालबाबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बताया जा रहा है लालबाबू काम निपटा कर ईद की खरीदारी करके अपने घर ईद घर वालो के साथ ईद मनाने के लिए जा रहा था कि यह घटना हो गयी और लालबाबू को ईद के जश्न से पहले दुनिया को अलविदा करना पड़ा. वही घर वालो को लालबाबू की मौत की ख़बर मिलने से गम मे पूरा गाँव हो गया.

Desk report by In tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें