वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Giridih सांख में चलते-चलते आग का गोला बनी कार, चंद मिनटों में जलकर राख

गिरिडीह (Giridih): झारखण्ड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र मे सांख के समीप बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह राख में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंझने पंचायत के नावाडीह निवासी एवं सहायक आचार्य सिकंदर प्रसाद यादव अपने परिजनों के साथ कार से खोरीमहुआ अनुमंडल जा रहे थे। इसी दौरान सांख के पास पहुंचते ही वाहन से धुआं निकलना शुरू हो गया। इससे पहले कि चालक और अन्य सवार कुछ समझ पाते, कार में अचानक आग भड़क उठी।
आग की लपटें तेजी से फैलती देख वाहन में मौजूद सभी लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क किनारे खड़ी कार देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।
आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना में वाहन मालिक को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। समय रहते सभी लोगों का सुरक्षित बाहर निकल जाना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

Report By नफीस अज़हर

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें