PAKUR NEWS: जिले के हिरनपुर में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर बुधवार को विभूति पोखर के पास उस समय हंगामा हो गया, जब महेशपुर गैस एजेंसी द्वारा KYC अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार कराया गया। आरोप है कि करीब दो घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद बिना KYC अपडेट के गैस देने से मना कर दिया गया।
एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि नियमों के तहत KYC अपडेट कराना अनिवार्य है और इसके बिना गैस वितरण संभव नहीं है। वहीं, उपभोक्ताओं ने इस व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि पहले से ही गैस बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं और अब KYC की अनिवार्यता से परेशानी और बढ़ गई है। लोगों ने मांग की कि फिलहाल पुराने खाता देखकर गैस दिया जाए और KYC अपडेट नियम को बाद में लागू किया जाए।
स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गैस वितरण शुरू कराया गया, जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ
Report by शमशेर अहमद








