वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बकरीद के बीच तेलंगाना से आई अनोखी तस्वीर, मुस्लिम संगठनों ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

तेलंगाना : बकरीद के जश्न के बीच तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम संगठनों के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने गाय संरक्षण और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि देश में आपसी भाईचारा और सम्मान बनाए रखना जरूरी है। तख्तियों पर लिखे संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।
खास बात यह रही कि यह अपील ऐसे मौके पर सामने आई, जब देशभर में मुस्लिम समुदाय बकरीद का पर्व मना रहा था। यही वजह है कि इस पहल ने सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच भी बहस छेड़ दी।
कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द और सकारात्मक संदेश की मिसाल बताया, तो कई लोग इस प्रदर्शन के समय को लेकर हैरानी जताते नजर आए। फिलहाल इस अनोखी पहल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Desk Report by IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें