वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीजीआर माइनिंग की अनूठी पहल, 78,500 पौधों से बढ़ाई हरियाली, ग्रामीणों को मिले फलदार पौधे और धुआँरहित चूल्हे

पाकुड़ (PAKUR): झारखण्ड के पाकुड़ मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने पचवारा नॉर्थ कोल माइंस परियोजना क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास को नई दिशा देते हुए 50 हेक्टेयर क्षेत्र में 78,500 पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही परियोजना प्रभावित परिवारों के बीच 3,400 फलदार पौधों का वितरण किया गया। 

कंपनी ने ग्रामीणों को 20 आधुनिक बायोमास चूल्हे भी उपलब्ध कराए, जो 65 प्रतिशत कम लकड़ी की खपत और 70 प्रतिशत कम धुआँ उत्सर्जित करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमुल कुमार सोरेन ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

बीजीआर माइनिंग ने भविष्य में प्रतिवर्ष 50 हजार फलदार पौधों के वितरण और सभी प्रभावित परिवारों तक धुआँरहित चूल्हों की सुविधा पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। यह पहल हरियाली, स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण समृद्धि के संगम का उदाहरण बनकर उभरी है।

Report by IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें