वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोड्डा में ट्रिपल मर्डर का खुलासा: 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

गोड्डा(Godda): जिले के देवडॉड थाना क्षेत्र स्थित डांगा विशु टोला गांव में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला 

मंगलवार सुबह गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान:
दरबारी मुर्मू
मक्कु बास्की
जीतराम मुर्मू
तीनों की हत्या सिर पर टांगी (कुल्हाड़ी) से वार कर की गई थी।

पारिवारिक विवाद में हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस जघन्य वारदात को मृतकों के ही गोतिया (रिश्तेदार) ने अंजाम दिया। मामले में देवडॉड थाना कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया गया है।

 3 हत्या आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया 1.संतलाल मुर्मू (28) 2.हेमलाल मुर्मू (23) 3.तालाबाबु मुर्मू (27)

हथियार बरामद, जुर्म कबूला

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर खून से सनी दो टांगी (कुल्हाड़ी) बरामद की गई है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित मार्की, महाबीर पंडित समेत अन्य पुलिसकर्मी और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे।

Report by शमशेर अहमद 7870221220

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें