वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ में दर्दनाक हादसा: बंद खदान में नहाने गया युवक रहस्यमय ढंग से लापता, डूबने की आशंका से गांव में पसरा मातम

पाकुड़ (Pakur): हिरणपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव निवासी स्वर्गीय सुबोध पहाड़िया के 25 वर्षीय पुत्र राम पहाड़िया दोपहर में घर से नहाने के लिए गांव के समीप स्थित बंद पड़े पत्थर खदान की ओर गया था, लेकिन देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान खदान के किनारे राम पहाड़िया के कपड़े और साबुन पड़े मिले। यह दृश्य देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक खदान के गहरे पानी में डूब गया है।

घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू और अंचलाधिकारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की मौजूदगी में युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में खोजबीन में जुटे हुए हैं।

घटना के बाद बेलपहाड़ी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी की निगाहें खोज अभियान पर टिकी हैं और लोग राम पहाड़िया के बारे में किसी सकारात्मक खबर की उम्मीद कर रहे हैं।

Desk Report By in tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें