पाकुड़ : नगर परिषद चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी शबरी पाल ने अध्यक्ष पद पर 2353 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सेलिना सुल्ताना को पराजित किया। मतगणना बाजार समिति प्रांगण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।शबरी पाल पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं, लेकिन इस चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने भी प्रचार किया था।
21 वार्डों के पार्षदों के नतीजे भी घोषित कर दिए गए। वार्ड 19 से तनु दास सबसे कम उम्र की पार्षद बनीं। जीत के बाद शबरी पाल ने इसे “सभी की जीत” बताते हुए नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही। परिणाम के बाद समर्थकों ने रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाया, जबकि प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 
Channel Head/शमशेर अहमद








