वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बारात की खुशियां मातम में बदलीं: पाकुड़ में बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 30 से अधिक घायल

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ जिले से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहाँ सिंगारसी-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क स्थित मालीपाड़ा ढलान पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक बाराती घायल हो गए।
मृतकों की पहचान ओलेन मुर्मू (64) और राजेश टुडू (16) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस मालीपाड़ा ढलान से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। एक ओर जहां परिवार शादी की खुशियों में शामिल होने जा रहा था, वहीं अचानक हुए इस हादसे ने उत्सव का माहौल मातम में बदल दिया।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें