दुमका: दुमका जिले से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहाँ शादी मे आये दूल्हा मंडप से भाग गया.लड़की वालो ने बारतियों को बनाया बंधक बोला पहले दूल्हा लाओ तब छोडेंगे.शादी एक ऐसा रस्म जिसमे सात फेरो के साथ सात जन्मों का बंधन होता है.एक ऐसा बंधन जिसमें लड़का हो या लड़की,सुनहरे भविष्य के सपने और नयी जिंदगी की शुरुआत करते है संजो कर रखते है. लेकिन यहाँ तो दुल्हन को ले जाने आये बारतियों मे दूल्हा ही गायब.अब जरा सोचिए उस लड़की और उसके परिवार पर क्या गुजरती होगी जब शादी के लिए बारात लेकर पहुंचा दूल्हा मंडप पर जाने से पहले ही फरार हो जाए. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला झारखंड की उपराजधानी दुमका से सामने आया है. घटना शुक्रवार रात जिले के रामगढ़ प्रखंड के मजडीहा गांव की है.हर तरफ उत्सवी माहौल था, शहनाई बज रही थी, मेहमान शादी की तैयारियों में जुटे थे और दुल्हन मंडप में बैठने को तैयार थी, तभी अचानक दूल्हा ही गायब हो गया. दूल्हे के फरार होने की खबर मिलते ही शादी की खुशियां गुस्से में बदल गईं और ग्रामीणों ने बारात में आए करीब तीन दर्जन लोगों को गांव में ही बंधक बना लिया.लड़की वालो का साफ तौर पर कहना है कि पहले दूल्हा लाओ तब बारतियों को जाने दिया जायेगा.
मिली जानकारी मुताबिक मजडीहा गांव निवासी अरविंद ठाकुर की बेटी की शादी देवघर जिला के देवीपुर थाना क्षेत्र के मोहबंदिया गांव निवासी राम भरोशा ठाकुर से तय हुई थी. 13 मार्च को विवाह की तिथि निर्धारित थी और तय कार्यक्रम के अनुसार बारात भी पूरे धूमधाम के साथ गांव पहुंच गई थी.लेकिन जश्न का शादी माहौल बदले कि रंग युद्ध मे तब्दील हो गया.
वही घटना को लेकर प्राप्त सूचना पर हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.पुलिस ने बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण दूल्हे को गांव बुलाने की मांग पर अड़े रहे.फिलहाल पुलिस मामले को सुलझाने की प्रयास मे जुटी है.
Channel Head/शमशेर अहमद








