साहिबगंज (Sahibganj): क्षेजिले के राजमहल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आज कई महत्वपूर्ण जनहितकारी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। 
शिलान्यास की गई योजनाओं में लखीपुर बोनगांव मोइनुल इस्लाम मदरसा में तीन कमरों का निर्माण, गुनीहारी पंचायत में डीप बोरिंग सहित जलमीनार निर्माण, विभिन्न पंचायतों में पोखरों पर सीढ़ी घाट निर्माण, सार्वजनिक भवन निर्माण, पीसीसी सड़क, नाला, पुलिया निर्माण तथा पोखरों के सौंदर्यीकरण और गार्डवाल निर्माण जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, आवागमन और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए Hemant Soren ने कहा कि क्षेत्र का विकास, जनता की सुविधाओं का विस्तार और गांवों को मजबूत आधारभूत संरचना से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर आम लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, छात्र और युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।
Desk Report By IN TV








