वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Giridih पेपर लीक के विरोध में छात्र-युवा आक्रोश दिवस, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

सरिया (Giridih): झारखण्ड मे पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में इंकलाबी नौजवान सभा सरिया प्रखंड इकाई ने सोमवार को अनुमंडल स्तरीय छात्र-युवा आक्रोश दिवस मनाया। इस दौरान विवेकानंद चौक से अनुमंडल कार्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकालकर शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह शामिल हुए। मार्च में सैकड़ों छात्र-युवाओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर पेपर लीक पर रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली में छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके समर्थन में आज सरिया में यह आक्रोश मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा, “देश की शिक्षा व्यवस्था चरमरा चुकी है। दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। इस सरकार में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है।
विनोद सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जल्द इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक पेपर लीक पर रोक नहीं लगती, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती और युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

सभा में दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया गया।
कार्यक्रम में लालमणि यादव, जिम्मी चौरसिया, बिरनी प्रमुख रामू बैठा, प्रखंड सचिव शेखर शरण दास, सहदेव यादव, कुश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में छात्र-युवा और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Report by रविन्द्र कुमार पाण्डेय 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें