वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Giridih सरिया में सवर्ण मोर्चा की बैठक, रिंकू सिंह बने कार्यवाहक अध्यक्ष; संगठन विस्तार और रक्तदान कोष बनाने का निर्णय

सरिया (Giridih): झारखण्ड के गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के ठाकुरबाड़ी टोला स्थित धर्मशाला में रविवार को सवर्ण मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवाशीष बादल ने की। बैठक की शुरुआत शहीद भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। संगठन विस्तार के तहत नए क्षेत्रों में मोर्चा का गठन करने, नियमित रक्तदान के लिए विशेष कोष बनाने तथा संगठन के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान वर्तमान अध्यक्ष देवाशीष बादल ने संगठन के पुनर्गठन तक उपाध्यक्ष रिंकू सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। जिम्मेदारी मिलने के बाद रिंकू सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए समाज और संगठन को नई दिशा एवं मजबूती देने का प्रयास करेंगे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि जल्द ही संगठन का पूर्ण पुनर्गठन कर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। तब तक रिंकू सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।बैठक में सचिव सतेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, रामावतार, गौरी शंकर पाण्डेय, राहुल कुमार, रविन्द्र पाण्डेय, लखनलाल पाण्डेय, सुरेश कुमार पाण्डेय, सुमित राय, अमरनाथ सिंह, प्रयाग सिंह, सुनील पाण्डेय, प्रहलाद सिंह, केदार पाण्डेय, अशोक पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

Report by   रिवंन्द्र पाण्डेय

 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें