वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Sahibganj: शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र मामले में खत्म हुआ अनिश्चितकालीन धरना, जांच कमेटी बनेगी

रांची (RANCHI): झारखण्ड के साहिबगंज बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से बीते 4 मई से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। पूर्व मंत्री Alamgir Alam और राजमहल विधायक M. T. Raja की मौजूदगी में आंदोलनकारियों को सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त करने का फैसला लिया गया।

धरना स्थल पर आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि शेरशाहबादी समुदाय को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के मुद्दे पर उपायुक्त और संबंधित उच्च अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समुदाय की मांगों के समाधान की दिशा में सरकार गंभीर है।

बैठक में राजमहल एसडीओ सदानंद महतो, बीडीओ सनी कुमार दास और सीओ अनोज कुमार भी मौजूद रहे। सभी पक्षों के बीच हुई बातचीत में यह अहम निर्णय लिया गया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

कमेटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। आवश्यकता पड़ने पर कैबिनेट स्तर पर संशोधन कर शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

धरना समाप्ति के दौरान जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, गुलाम रब्बानी, कमल आर्य, मोफक्कर हुसैन, मोरसलिम खान, अहदक अली, हजरत अली, अश्वनी आनंद, नवीद अंजुम, रबीउल इस्लाम, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, जब्बार शेख, रफीकुल इस्लाम, काजल, समीम बेनाम, अनारूल खान, सफातुलाह, अजमल, अख्तारुल और मोस्ताफेजुर समेत बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें