वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Sahibganj बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, घर जलमग्न हो तो तुरंत राहत शिविर पहुंचें

जिला प्रशासन की अपील—जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाले पानी को पार न करें, आपात स्थिति में डायल 112 पर लें मदद

साहिबगंज (Sahibganj): झारखण्ड के साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर बाढ़ राहत एवं आश्रय शिविर तैयार किए हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि यदि उनका घर जलमग्न हो गया है या घर में रहना सुरक्षित नहीं है, तो बिना किसी भय या संकोच के तत्काल परिवार के साथ निकटतम राहत शिविर में पहुंचकर सुरक्षित रहें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए Evacuation की आवश्यकता हो, तो नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष अथवा पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

राहत शिविरों में मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

जिला प्रशासन के अनुसार राहत शिविरों में आवश्यकता के अनुसार रहने, भोजन, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षित रहने के लिए राहत शिविरों का लाभ लेने में किसी तरह की झिझक न करें।

साहिबगंज नगर क्षेत्र में राहत शिविर
टाउन हॉल, साहिबगंज
आश्रयगृह (महिला/पुरुष), साहिबगंज
वार्ड विकास केंद्र, सदर अस्पताल के नजदीक
विवाह भवन, स्टेडियम के नजदीक

राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में राहत शिविर
वार्ड विकास केंद्र, वार्ड नंबर-10
बस स्टैंड, मटियाल

बाढ़ के बीच इन बातों का रखें विशेष ध्यान
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि तेज बहाव वाले पानी, नदी, नाले तथा पानी से डूबी पुल-पुलिया को पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें। प्रशासन या पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील किए जाने पर तत्काल राहत शिविर की ओर जाएं।
राहत शिविर पहुंचने के बाद अपने और परिवार के सदस्यों का आवश्यक विवरण प्रशासन को उपलब्ध कराएं। बच्चों और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें। साथ ही बाढ़ से जुड़ी अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय केवल जिला प्रशासन और अधिकृत सरकारी माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

मवेशियों के लिए भी प्रशासन की व्यवस्था

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने अस्थायी पशु आश्रय शिविर बनाए हैं। इन शिविरों में पशुओं के लिए पशुचारा, पशु चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का प्रबंध किया गया है।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

जिला नियंत्रण कक्ष, साहिबगंज:
📞 9006963963
📞 9631155933
📞 9065370630
☎️ 06436-356485
☎️ 06436-222101
☎️ 06436-222202
पुलिस हेल्पलाइन: डायल 112
जिला प्रशासन ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि बाढ़ की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों को सक्रिय रखा गया है।
प्रशासन की अपील साफ है—बाढ़ के पानी के बीच जोखिम न लें। घर असुरक्षित या जलमग्न है तो तुरंत राहत शिविर पहुंचें और सुरक्षित रहें।

Desk Report By in TV 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें