वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ई मेल जरिये आसनसोल न्यायालय परिसर को बम से उडाने की मिली धमकी

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बड़ी ख़बर सामने आ रही है. जहाँ ईमेल से विस्फोट की धमकी, नमाज़ के बाद उड़ाने की चेतावनी — शहर में हड़कंप

आसनसोल जिला एवं सत्र न्यायालय में बम रखे जाने की धमकी से व्यापक दहशत फैल गई है। जिला जज को भेजे गए एक ईमेल में दावा किया गया कि न्यायालय परिसर में बम रखा गया है और नमाज़ के बाद उसे विस्फोट किया जाएगा।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। न्यायालय परिसर में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय परिसर में आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

घटनास्थल पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के डिप्टी कमिश्नर ध्रुव दास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

ईमेल किस स्थान से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी विस्फोटक सामग्री की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पूरे घटनाक्रम के कारण न्यायालय परिसर में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है।

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें