वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट, प्राप्त हुआ प्रेरणादायी मार्गदर्शन

नई दिल्ली (New Delhi): शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में देश की प्रथम नागरिक एवं महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu से शिष्टाचार मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस विशेष अवसर पर उनके सान्निध्य में राष्ट्रहित, जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

महामहिम राष्ट्रपति ने अपने प्रेरणादायी विचारों एवं अनुभवों से मार्गदर्शन प्रदान करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने, सेवा भावना के साथ कार्य करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने पर बल दिया। उनके विचार न केवल प्रेरक हैं, बल्कि जनकल्याण के प्रति समर्पित प्रत्येक व्यक्ति के लिए ऊर्जा और उत्साह का स्रोत भी हैं।
राष्ट्रपति भवन में हुई यह आत्मीय भेंट सदैव स्मरणीय रहेगी। महामहिम का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
“महामहिम राष्ट्रपति का मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है।”

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें