वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ranchi शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

रांची (Ranchi): झारखण्ड के रांची मे सेंट्रल मोहर्रम कमेटी डहुटोला-मंदरो के तत्वावधान में मुहर्रम का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाले गए भव्य मुहर्रम जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस डहुटोला, मंदरो ऊपर टोला, मंदरो नीचे टोला और टूंडाहुली से होकर गुजरा, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जुलूस का मुख्य आकर्षण विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक युद्ध-कौशल रहा। खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और भाले के साथ संतुलन, फुर्ती और वर्षों के अभ्यास का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोग भी शामिल हुए। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम के दौरान सभी समुदायों ने आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल, आयोजन समिति और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सेंट्रल अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी सह पूर्व उप प्रमुख मुन्तजीर अहमद रजा (ओरमांझी), विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो, सफीउल्लाह अंसारी, मुबारक अंसारी, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य कमिसनर मुंडा, मुखिया दशमी मिंज, जाकिर अंसारी, खुर्शीद आलम, खालिक खान, जिब्रिल अंसारी, इसराफिल अंसारी, परवेज आलम, यूनुस अंसारी, मकबूल अंसारी, सोहराय बेदिया, कलेसर महतो, मगनू मुंडा, सोनाराम मुंडा, छेकन पहन, अहमुद्दीन अंसारी, प्रकाश मुंडा, संजय महतो, ब्रजेश भंडारी, इजराइल अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Report By मुजफ्फर हुसैन

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें