रांची (Ranchi): झारखंड के किसानों की मेहनत अब वैश्विक पहचान हासिल कर रही है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए फलदार पौधों का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। सिमडेगा समेत राज्य के विभिन्न जिलों में किसानों और महिला समूहों द्वारा उत्पादित आम अब इंग्लैंड सहित कई विदेशी देशों के बाजारों तक पहुंच रहे हैं।
राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए कृषि विभाग को आधुनिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों की मैपिंग करने का निर्देश दिया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को मुख्यमंत्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, उपकरणों तथा संसाधनों से जोड़ा जाएगा।
इसके साथ ही किसानों की समस्याओं और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए एक डिजिटल किसान पोर्टल विकसित किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से किसान सीधे सरकार और कृषि विशेषज्ञों तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे तथा समयबद्ध सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

सरकार का कहना है कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और किसानों की भागीदारी के जरिए झारखंड की कृषि व्यवस्था को नई दिशा दी जाएगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और राज्य की कृषि को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
Desk Report in tv








