वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रमजान का चाँद दिखा, देशभर में खुशी की लहर — कल मनाई जाएगी ईद

देश के तमाम मस्जिदों में हुई चाँद देखने की पुष्टि, रोजेदारों में खुशी का माहौल

दिल्ली(DELHI): देशभर में आज शाम रमजान के पाक महीने का चाँद नजर आने के साथ ही रोजेदारों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न शहरों में चाँद दिखने की पुष्टि होते ही मस्जिदों से ऐलान किया गया कि कल ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।
झारखंड समेत कई राज्यों में लोगों ने छतों और खुले स्थानों पर जाकर चाँद का दीदार किया। जैसे ही चाँद नजर आया, लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देना शुरू कर दिया। मस्जिदों और इबादतगाहों में खास तैयारियां की गई हैं।
ईद के मौके पर सुबह ईदगाह और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इस मौके पर लोगों से आपसी भाईचारा और अमन-चैन बनाए रखने की अपील की गई है।

Desk Report By In Tv 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें