वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ मुख्यालय में खुलेआम ओवरलोड बालू परिवहन, प्रशासन पर उठे सवाल

पाकुड़: जिले के पाकुड़ मुख्यालय में अवैध और ओवरलोड बालू परिवहन का खेल बेखौफ जारी है। नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पेट्रोल पंप के पास की तस्वीरें इस पूरे मामले की पोल खोल रही हैं, जहां रात से लेकर अहले सुबह तक बालू की अस्थायी मंडी सजती है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस क्षेत्र में हर दिन भारी वाहनों के जरिए बड़े पैमाने पर बालू की ढुलाई की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि कई ट्रकों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बालू लोड कर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है, जिससे न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं बल्कि सड़कों की हालत भी बद से बदतर होती जा रही है।
तुलना करें तो बिहार में ओवरलोड वाहनों पर लाखों रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन झारखंड के पाकुड़ में इस तरह की सख्ती नजर नहीं आती। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन की नजर इस खुलेआम हो रहे अवैध कारोबार पर क्यों नहीं पड़ रही है?
लोगों का कहना है कि बिना पुलिस की जानकारी के इस तरह का परिवहन संभव नहीं है। ऐसे में जिला टास्क फोर्स की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या टास्क फोर्स केवल बैठकों तक सीमित है, या फिर जमीनी स्तर पर भी कोई कार्रवाई की जाएगी?
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर ओवरलोड बालू परिवहन पर लगाम लगाता है या फिर यह सिलसिला यूं ही जारी रहता है।

Report by शमशेर अहमद 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें