वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Bokaro दलित महिला हत्याकांड पर सियासी बवाल: सांसद ढुलू महतो और विधायक जयराम महतो पर FIR, सड़क जाम कराने का आरोप

बोकारो (BOKARO): झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो में दलित महिला की हत्या के बाद भड़के जनाक्रोश ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन और सड़क जाम मामले में धनबाद के भाजपा सांसद Dhulu Mahato तथा डुमरी विधायक Jairam Mahato समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों को उकसाकर फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग को करीब 18 घंटे तक जाम रखा गया, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बेरमो एसडीपीओ रविंदर कुमार ने बताया कि एसडीएम मुकेश कुमार मचुआ की शिकायत पर सोमवार देर रात बेरमो थाना में मामला दर्ज किया गया।
एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार को गुमराह कर विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला के शव को सड़क के बीचों-बीच रखवाया, जिसके कारण हालात और तनावपूर्ण हो गए। प्रशासन ने इसे कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश बताया है।

उधर, पुलिस ने दलित महिला हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

दलित महिला की हत्या से शुरू हुआ यह मामला अब कानून-व्यवस्था और सियासत के बड़े मुद्दे में तब्दील हो गया है। एक ओर प्रशासन सड़क जाम और उकसावे की कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाए हुए है, तो दूसरी ओर विपक्षी दल इसे जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला झारखंड की राजनीति में और गर्मी ला सकता है।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें