वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

देवराज हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा,तीन बाइक और एक कार सहित दो अपराधियों को भेजा जेल दो

पाकुड़ पुलिस ने देवराज हत्याकांड का किया खुलासा. मामले की जानकारी पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानन्द आज़ाद ने देते हुए बताया कि बीते 4 मार्च होली त्योहार के दिन कुछ अपराधियों ने देवराज सरकार उर्फ़ नमुआ को उसके घर पास ही चाकू घोप कर उसकी हत्या कर डाला था. वही घटना को लेकर नगर थाने मे मृतक के पिता मेघनाथ सरकार के लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था. इसके बाद एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर एक SIT टीम गठित कर SDPO डी एन आज़ाद के नेतृत्व मे छापेमारी अभियान चलाया गया. जहाँ दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है.गिरफ्तार अभियुक्त 1.खुद मण्डल 2.कृष्णा मिश्रा दोनों ही मालपहाड़ी क्षेत्र के बाहिरग्राम निवासी है. इनके पास से पुलिस ने हत्या के दौरान इस्तेमाल मे लाये गए तीन बाइक और कार भी जब्त किया है.उधर पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने यह भी बताया कि खुद मण्डल का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है.

Channel Head/ शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें