वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अवैध लकड़ी जुगाड़ गाड़ी और टोटो की आमने सामने भिड़ंत,हादसे मे टोटो चालक एवं एक सवारी की मौत, जाँच मे जुटी पुलिस

साहिबगंज: कोटालपोखर थाना क्षेत्र जहाँ अवैध कारोबार का अड्डा बन चूका है. वही अवैध लकड़ी कारोबार के चलते दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.जानकारी मुताबिक घटना जीवनपुर चेकनाका के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ जिसमे 15 वर्षीय युवक सहित करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना करीब 2 बजे दिन की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगो में भारी आक्रोश देखने को मिला.टोटो चालक एजाजुल पश्चिम बंगाल के चंदौर से वापस लौट रहा था कि इसी बीच विपरीत दिशा से कोटालपोखर मुख्य सड़क होकर अवैध रूप से लकड़ी लदे एक तीन पहिया जुगाड़ वाहन ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टोटो चालक एजाजुल और उसमें सवार करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत अत्यंत नाजुक थी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और वन विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में दिनदहाड़े लकड़ी की अवैध तस्करी होती है, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। जैसे मानो की कोटालपोखर थाना क्षेत्र मे अवैध कारोबार का अड्डा बन गया हो.ग्रामीणों की माने तो जीवनपुर चेकनाका अवैध अड्डा बन गया है. इसलिए यहाँ अवैध काम जोरो पर है और पुलिस खामोश बैठी है.

Channel head / शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें