वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur मे अवैध कोयला कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 10 टन कोयला जब्त; एक गिरफ्तार

पाकुड़(PAKUR): जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह छापेमारी अभियान चलाया। नगर थाना पुलिस ने दुर्गापुर, कोयला मोड़ और कोयला रोड इलाके में छापेमारी कर करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और 15 साइकिल भी जब्त कीं।

क्या था पूरा मामला 

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नगर थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 15 मार्च 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसी दौरान पुलिस ने कोयला लदा एक टोटो भी पकड़ा। जांच में टोटो से अवैध रूप से कोयला परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर नगर थाना कांड संख्या 47/26, दिनांक 15 मार्च 2026 दर्ज किया गया। इस मामले में चाचकी निवासी टोटो चालक मोरफुल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई को लेकर क्या कहती है पुलिस 

पुलिस ने कहा है कि अवैध कोयला कारोबार और परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी अभियान में नगर थाना के पु.अ.नि. अनंत साह, पु.अ.नि. दिनेश कुमार सिंह, स.अ.नि. अनंत राम, पुलिस केंद्र पाकुड़ के जवान, चौकीदार तथा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें