वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़िया में ठगी, आभूषण साफ करने के बहाने महिला से 3 लाख की चेन लेकर फरार, घटना CCTV मे कैद, जाँच मे जुटी पुलिस

पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध गांव में ठगी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आभूषण साफ करने के बहाने घर में घुसे अज्ञात ठग महिला से सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे राजकुमार पाल की मां रेणुका पाल घर में अकेली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और सोने की चेन साफ करने का झांसा देने लगा। उसकी बातों में आकर महिला ने गले से चेन उतारकर उसे दे दी। चेन हाथ में मिलते ही ठग बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया। 

दो ठगों की संलिप्तता

पीड़ित पक्ष के अनुसार, इस घटना में दो अज्ञात लोग शामिल थे। ठग करीब 20 ग्राम वजन की सोने की चेन लेकर फरार हुए, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी जा रही है।

CCTV फुटेज से पहचान की कोशिश जारी 

घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राजकुमार पाल ने पाकुड़िया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अंजान व्यक्तियों के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें