पटना (Patna): बिहार मे पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मद्यनिषेध टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें थाना लाया जा रहा था।
इसी दौरान अख्तियारपुर नहर के समीप कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस वाहन को रोककर गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस के विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान तेज आवाज भी सुनाई दी, जिसके बाद फायरिंग की आशंका जताई गई।
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पालीगंज-01) राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की
Desk Report by in TV








