वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur: तेज रफ्तार बाइक का कहर: पोल से टकराकर युवक गंभीर घायल

PAKUR NEWS: जिले के मालिपाड़ा मुख्य सड़क के पास तेज रफ्तार बाइक के कारण एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार,मुफ़सील थाना क्षेत्र कि घटना बतायी जा रही है. बुधवार को करीब 1 बजे एक बाइक चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगे पोल-खुंटी से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों की तत्परता आई काम

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

क्या है हादसे की वजह

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है.फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

अपील: सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Report by शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें