वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur मतदाता सूची डिजिटाइजेशन अभियान को मिली रफ्तार, वरीय अधिकारियों ने कैंपों का किया औचक निरीक्षण

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ जिले मे निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर परिषद क्षेत्र में विशेष डिजिटाइजेशन कैंप आयोजित किए गए, जहां प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों ने पहुंचकर कार्यों का सघन निरीक्षण किया और समयबद्ध व त्रुटिरहित निष्पादन के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, अमड़ापाड़ा, पाकुड़, नगर परिषद, महेशपुर और पाकुड़िया क्षेत्र के कैंपों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित कर्मियों द्वारा किए जा रहे डिजिटाइजेशन कार्य की गुणवत्ता, डेटा एंट्री की शुद्धता और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक मतदाता की जानकारी पूरी सावधानी, पारदर्शिता और सटीकता के साथ डिजिटाइज की जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन, विश्वसनीय और त्रुटिरहित बन सके।
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि डिजिटाइजेशन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें तथा प्रतिदिन इसकी समीक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप में मतदाता सूची में दर्ज हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
प्रशासन का लक्ष्य है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जिले की मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जाए, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय हो सके।

Desk Report by in TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें