वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़: विशेष वाहन चेकिंग अभियान में सख्ती, 9 वाहनों से 10,500 रुपये जुर्माना वसूला गया

पाकुड़ (PAKUR): सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र मे परिवहन विभाग के कर्मियों एवं थाना प्रभारी राहुल गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सघन जांच की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

सघन जांच में कई उल्लंघन उजागर

जांच के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहन पड़ताल की गई। इस क्रम में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र के अभाव जैसे कई मामलों का खुलासा हुआ।

 9 वाहनों पर कार्रवाई, 10,500 रुपये जुर्माना

नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 09 वाहनों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 10,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों की सख्ती के चलते कई वाहन चालक जांच से बचने के लिए रास्ता बदलते नजर आए, लेकिन तैनात टीम की मुस्तैदी के आगे उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। 

जागरूकता के साथ सख्ती का संदेश

अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। 👉 प्रशासन की अपील: सभी वाहन चालक सड़क पर निकलने से पहले अपने वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

Report By शमशेर अहमद 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें