पाकुड़ से बड़ी ख़बर सामने आयी है जहाँ पाकुड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल.सात जन्मो के पवित्र रिश्ते मे हुआ खुनी जंग और पति ने पत्नी की हत्या कर दिया. मामले मे पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.घटना महेशपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव में बीते 14 मार्च 2026 को अपनी पत्नी की हत्या करने का थाने में उनके बेटा नरेश मुर्मू ने रिपोर्ट दर्ज कराया.महेशपुर पुलिस ने त्वरित कांड दर्ज कर कार्रवाई में जुट गए.मामला को गंभीरता से लेते हुए एसपी निधि द्विवेदी ने एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया.टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और अन्य साक्ष्य जुटाया.जिसके बाद SIT ने आरोपी पति को गांव के बाहर झाड़ी से गिरफ्तार कर लिया हैं.एसपी ऑफिस से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई हैं.प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पति पत्नी के बीच आपसी कलह चल रही थी.और जिसके बाद पति धानेश्वर मुर्मू ने अपनी पत्नी सुशीला हेंब्रम को धारदार भुजाली से हत्या कर दिया है.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर भुजाली को भी बरामद कर लिया है.
Desk Report by In Tv








