पाकुड़(PAKUR): आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से महेशपुर और पाकुड़िया थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
महेशपुर में एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी रवि शर्मा सहित पुलिस बल ने थाना परिसर से भगत सिंह चौक, मुस्लिम टोला और अंबेडकर चौक तक मार्च किया।
वहीं पाकुड़िया में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना से निकलकर पाकुड़िया बाजार, मोंगलाबांध, लाकड़ापहाड़ी, फुलझींझरी, धोबना, डोमनगढ़िया और पलियादाहा सहित कई इलाकों में पहुंचा।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सीधे संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।
क्या कहते है महेशपुर SDPO
एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस :
एसआई नागेंद्र कुमार, एसआई कैला उरांव, एएसआई नील नाथ सिंह, बाबुधन मुर्मू समेत पुलिस बल, होमगार्ड और ग्रामीण पुलिस के जवान मौजूद रहे।
पुलिस की ओर से कड़ा संदेश:
पुलिस ने साफ कहा है कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Report by शमशेर अहमद








