वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur अपहरणकांड का खुलासा: पाकुड़ पुलिस ने युवती को सकुशल कराया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ जिला के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवती के अपहरण मामले का पाकुड़ पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम जभरी की एक युवती का तीन अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपहरण कर लिया है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 59/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया और मामले में संलिप्त हीरालाल टुडू, सुरेश हेंब्रम और रजेश मरांडी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में अमड़ापाड़ा थाना पुलिस एवं पाकुड़ तकनीकी सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पाकुड़ पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें