वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur अहुतग्राम ईदगाह में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज़

पाकुड़ (PAKUR): झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री Alamgir Alam ने अपने रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक गांव अहुतग्राम ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा की। ईदगाह परिसर में नमाज़ शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न हुई।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव Dr. Tanveer Alam भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों के साथ सामूहिक नमाज़ अदा कर देश एवं राज्य में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज़ के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील की।

Report by IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें