वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur दिशोम गुरु अमर हैं…! पाकुड़ में शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण, पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब”

पाकुड़ (Pakur) : झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर पाकुड़ आज इतिहास का गवाह बना। पुराने डीसी कार्यालय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। पूरा माहौल श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं से सराबोर नजर आया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों लोगों ने दिशोम गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिशोम गुरु के संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा से लेकर अलग झारखंड राज्य के निर्माण तक, दिशोम गुरु का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासी समाज, गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया।
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सेवा, समर्पण, सामाजिक न्याय और जनकल्याण का संदेश देने वाली अमर धरोहर है।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद हजारों लोगों ने एक स्वर में दिशोम गुरु अमर रहें के नारों के साथ उन्हें नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलकर झारखंड के विकास और सामाजिक समरसता के लिए काम करने का संकल्प लिया।
झारखंड की पहचान… संघर्ष की मिसाल… और करोड़ों लोगों की प्रेरणा… दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब प्रतिमा के रूप में भी आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष और स्वाभिमान का संदेश देते रहेंगे।

Desk Report By in Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें