वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur : जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ मे समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन समाधान दिवस में बकाया भुगतान, सरकारी पोखर से सिंचाई के लिए पानी लेने पर रोक, दिव्यांगजनों के पुनर्वास समेत कई जनहित से जुड़े मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर तय समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है, जहां नागरिक सीधे जिला प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निष्पादन करें, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Desk Report by in Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें