वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur हिरणपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट, ब्राउन शुगर-गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पाकुड़ (Pakur): जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिरणपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, पैकिंग सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को सूचना मिली थी कि हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी गांव स्थित एक बंद पड़े मकान में ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
मंगलवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां कुछ लोग नशा करते हुए पाए गए। पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भाग निकले। हालांकि टीम ने मौके से दो युवकों को दबोच लिया, जो कथित रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार साहा (33), निवासी तारापुर और सूरज कुमार दुबे (20), निवासी हाथकाठी (छिटकापाड़ा) के रूप में हुई है।
इसके बाद पुलिस ने कृष्णा साहा के बंद पड़े मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 25 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.6 किलोग्राम गांजा, चार इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, एक चिलम, करीब एक हजार पैकिंग पन्नियां तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद सामान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां से नशीले पदार्थों की पैकिंग और सप्लाई का संगठित कारोबार संचालित किया जा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सूरज कुमार दुबे का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
पुलिस ने इस मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या-40/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
👉पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ जिले में अभियान और तेज किया जाएगा तथा किसी भी कीमत पर ऐसे नेटवर्क को पनपने नहीं दिया जाएगा

Desk Report By in Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें