वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 420 ग्राम गांजा बरामद; एक गिरफ्तार

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित तिलभिट्टा मार्केट में अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल (SIT) ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलभिट्टा मार्केट के समीप एक गली में स्थित अफसर शेख और गुलाब शेख की दुकानों से अवैध रूप से गांजा और अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित SIT ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कई लोग भाग निकले, जबकि अफसर शेख को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान अफसर शेख की दुकान से 107 ग्राम गांजा, गांजा काटने की कैंची और लोहे का कटनी बरामद किया गया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर गुलाब शेख की दुकान से 313 ग्राम गांजा, लोहे का कटनी और कैंची बरामद की गई। इस तरह दोनों दुकानों से कुल 420 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 102/2026 के तहत NDPS Act, 1985 की धारा 20(b)(II)(a)/22(a) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी अफसर शेख को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

Desk report by in TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें