वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़: रामनवमी जुलूस और चैती दुर्गा पूजा को लेकर पाकुड़ प्रशासन हाई अलर्ट पर

📰 IN TV पोर्टल न्यूज़ | स्पेशल रिपोर्ट

तय रूट अनिवार्य, डीजे पर सख्त प्रतिबंध; नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पाकुड़ (PAKUR): रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पाकुड़ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीपीओ, अंचल अधिकारी, नगर प्रशासन के प्रतिनिधि और विभिन्न अखाड़ा व पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए।
बैठक में साफ तौर पर यह संदेश दिया गया कि इस बार किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रूट तय, बदलाव बिल्कुल नहीं

प्रशासन ने दो टूक कहा कि रामनवमी जुलूस सिर्फ निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा। बिना अनुमति रूट बदलने की कोशिश करने वालों पर सीधे कार्रवाई होगी।

न्यायलय गाइडलाइन अनुसार डीजे पर पूर्ण रोक

उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी समिति को इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।

अखाड़ों को अनुशासन का सख्त संदेश

जुलूस के दौरान अव्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर सभी अखाड़ा समितियों को पर्याप्त दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और नियंत्रित ढंग से आगे बढ़े।

पहचान जरूरी, वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे

हर समिति को अपने सदस्यों के लिए पहचान बैज अनिवार्य करने को कहा गया है। साथ ही, जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स तैनात किए जाएंगे।

नियम तोड़ने पर सीधी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या निर्देशों की अनदेखी करने पर संबंधित समिति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शांति और सौहार्द सबसे बड़ी प्राथमिकता

बैठक का मुख्य फोकस जिले में भाईचारा और शांति बनाए रखना रहा। प्रशासन और समिति सदस्यों ने मिलकर भरोसा जताया कि सभी मिलकर इन पर्वों को सौहार्दपूर्ण माहौल में सफल बनाएंगे।

पाकुड़ प्रशासन का साफ संदेश:

“त्योहार खुशियों का हो, विवाद का नहीं — नियमों का पालन ही सबसे बड़ा धर्म है।”

Report By शमशेर अहमद

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें