वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; टांगी और खून लगा गमछा बरामद

अमड़ापाड़ा के छोटा कुस्कुट्टा में घर में सो रहे ग्राम प्रधान की गला काटकर हत्या, पुलिस की SIT ने की त्वरित कार्रवाई

पाकुड़ (Pakur) झारखण्ड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की निर्मम हत्या के मामले में पाकुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान गांव के ही धर्मा पहाड़िया (23) के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टांगी और खून लगा गमछा बरामद किया गया है।
मामला 21 सितंबर 2026 का है। पुलिस को छोटा कुस्कुट्टा गांव में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव के ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया के रूप में हुई। मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन के फर्दबयान पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 72/2026 दर्ज किया गया।

रात में घर में घुसकर हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ग्राम प्रधान रात में अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर धारदार हथियार से उनकी गला काटकर हत्या कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (IPS) के निर्देश पर अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) गठित किया गया। टीम ने घटनास्थल पर तकनीकी टीम, फिंगरप्रिंट टीम और स्वान दस्ता की मदद से साक्ष्य जुटाए।

मानवीय और तकनीकी सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिस 

जांच के दौरान पुलिस ने मानवीय सूचना के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को आधार बनाकर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसके बाद लगातार छापेमारी की गई और पुलिस टीम ने धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और खून लगा नारंगी रंग का प्रिंटेड गमछा बरामद किया गया है।

न्यायालय में पेश करने की तैयारी

पुलिस ने बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

8 घंटे में कार्रवाई से पुलिस की त्वरित जांच सामने आई

इस हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई की खास बात यह रही कि घटना की सूचना और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गठित SIT ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ जांच को आगे बढ़ाया और पुलिस के अनुसार करीब 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनुप रोशन भेंगरा, चंदन कुमार सिंह, बुदीलाल मुर्मू, विशेष छापामारी दल के पप्पु कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, महेशपुर थाना प्रभारी रवि कुमार शर्मा, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, अनिल कुमार पंडित, तकनीकी शाखा के सूरज मुर्मू, चालक आरक्षी प्रेम मुर्मू समेत अमड़ापाड़ा थाना का सशस्त्र बल शामिल था।

Desk Report By in TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें