पाकुड़: पाकुड़ से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहाँ बालू लदे हाईवा और ईट लदे वाहन मे आमने सामने जोरदार भिड़ंत. जानकारी मुताबिक पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क सोलगाड़िया के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक बालू हाईवा और ईट ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो जाने से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.इस हादसे मे हाईवा चालक घायल हो गया है.घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची जहाँ हाइवा के अंदर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इधर पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर जाँच शुरू कर दी है.
फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है. आपको बता दे कि दुमका, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, हिरनपुर, पाकुड़ होते हुए दिन रात सैंकड़ो बालू लदे हाईवा बंगाल की ओर परिवहन किया जाता है, जिसमे अमूमन ओवरलोड बालू रहता है.जिससे सड़को की हालत खस्ता हो गया. लोगो की माने तो ओवर लोड बालू हाईवा परिवहन से सड़के काफ़ी ख़राब हो चुकी है जिससे दुर्घटना का आशंका बना रहता है. अगर प्रशासन की ओर से ऐसे परिवहन पर रोक नहीं लगाया गया तो दुर्घटना की संख्या बढ़ सकती है.
Channel Head/शमशेर अहमद








