वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

“अब एक क्लिक पर बिहार के हर थाने की रिपोर्ट: DGP विनय कुमार ने लॉन्च किया PSM एप

पटना (PATNA): बिहार पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए PSM (Police Station Management) एप लॉन्च किया है। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने इस महत्वाकांक्षी एप का औपचारिक शुभारंभ किया।
PSM एप के माध्यम से राज्य के सभी थानों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। अब अनुसंधानक, थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, एसडीपीओ, एसपी, डीआईजी, आईजी से लेकर डीजीपी तक थाना स्तर की गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर सकेंगे।

इस एप में डेली क्राइम रिपोर्ट, कांडों की जांच प्रगति, ड्यूटी आवंटन, वांछित अपराधियों का रिकॉर्ड, ग्रामीण अपराध पंजी, मालखाना प्रबंधन, थाना गश्ती मानचित्र और अपराध मानचित्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां नियमित रूप से अपडेट होंगी। 

बिहार पुलिस का मानना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से थानों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण से जुड़े निर्णय अधिक तेजी और प्रभावशीलता के साथ लिए जा सकेंगे। PSM एप को बिहार पुलिस के डिजिटल परिवर्तन और आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें