वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur में SIR अभियान में बड़ी लापरवाही, BLO समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ मे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान पाकुड़ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-213 पर मतदाता सत्यापन में गंभीर त्रुटियां मिलने के बाद संबंधित BLO, BLO सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा 14 जुलाई को आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 बैठक के निरीक्षण के दौरान ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) सूची में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पाया गया कि कुछ मतदाताओं को ‘Absent’ और कुछ को ‘Permanently Shifted’ की श्रेणी में दर्ज कर दिया गया था, जबकि भौतिक सत्यापन में ये प्रविष्टियां गलत पाई गईं।
मामले को गंभीर मानते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही जिले के सभी AERO, BLO, BLO सुपरवाइजर और BLA-2 को निर्देश दिया गया है कि ASDD सूची को 100 प्रतिशत भौतिक सत्यापन के बाद ही अंतिम रूप दिया जाए। बिना पर्याप्त आधार और स्थल सत्यापन के किसी भी मतदाता को ASDD श्रेणी में शामिल नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि SIR अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, त्रुटि या नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही, प्रमाणिक और पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है।

Desk Report By in Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें