वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur में NITI TARA की शुरुआत, अब डेटा के आधार पर होगी विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग और फैसले

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ जिले में डेटा आधारित सुशासन को नई मजबूती देने की दिशा में शनिवार को सूचना भवन सभागार में नीति आयोग द्वारा विकसित NITI TARA प्लेटफॉर्म पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन एवं उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों को आधुनिक डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से विकास योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान नीति आयोग के विशेषज्ञों ने अधिकारियों को NITI TARA की कार्यप्रणाली, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विकास संकेतकों के विश्लेषण, प्रदर्शन मूल्यांकन और डेटा आधारित योजना निर्माण की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने कहा कि डेटा आधारित प्रशासन ही प्रभावी सुशासन की मजबूत नींव है। NITI TARA के माध्यम से विकास योजनाओं की सतत समीक्षा, कमियों की समय पर पहचान और त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रशिक्षण में जिला योजना पदाधिकारी अमित कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो, कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया।

Desk Report by in Tv 

 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें