वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 06 शातिर गिरफ्तार

पटना (PATNA): Bihar Police और Railway Protection Force की संयुक्त कार्रवाई में Patna Junction railway station पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।
रेल पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 04/05 के पश्चिमी छोर से 06 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर इनके पास से 06 चोरी के टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किए गए।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग जिलों में वारदातों को अंजाम देता था।

इस मामले में रेल थाना पटना जंक्शन में कांड संख्या 300/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें