वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने संगठन मजबूती क्षेत्रीय विकास को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

कार्यकर्ताओं का समर्पण ही हमारी असली ताकत: विधायक राजेश कच्छप

राँची (RANCHI): खिजरी विधानसभा विधायक राजेश कच्छप के लुपुंग टोली स्थित आवास पर खिजरी विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों की ग्राम पंचायत कमेटी के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, बीएलए-2 (12 सदस्यीय टीम), मंडल अध्यक्षों, प्रखंड कांग्रेस कमेटी तथा महिला प्रभाग के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा पूरे खिजरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में पार्टी संगठन को और सक्रिय बनाने एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर क्षेत्र की जनता की सेवा और उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Report by मुजफ्फर हुसैन

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें