वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

JSSC ने निकाली प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) की नियमित भर्ती, 31 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन*

रांची/पाकुड़: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) के विभिन्न पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या-04/2026 प्रकाशित करते हुए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in⁠� पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, रिक्तियों की संख्या एवं अन्य आवश्यक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क का भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट 3 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक लिया जा सकेगा।इसके अलावा आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का भी अवसर दिया है। 5 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन में नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य त्रुटियों में संशोधन किया जा सकेगा।आयोग ने सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। रिक्तियों की संख्या सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध कराई गई है।

Report by यासिर आराफत

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें